मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक, अवैध तरीके से ले जाए जा रहे केमिकल में लगी आग

मुंबई | मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया| विमान से अवैध रूप से ले जाए जा रहे केमिकल (हाइड्रोजन स्पिरिट) में अचानक आग लग गई| यह आग तब लगी जब विमान में यात्रियों का सामान लोड हो रहा था| सहार पीएस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनंजय सोनवाने ने यह जानकारी दी है| उन्होंने कहा ‘इस मामले में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है| यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है| एयरपोर्ट प्रसाशन की एक गलती से आज कई यात्रियों की जान जा सकती थी’|

मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक

अवैध रूप से ले जाए जा रहे हाइड्रोजन स्पिरिट को मुंबई से अदीस अबाबा तक फ्लाइट ET-641 से पहुंचाया जा रहा था| लेकिन इसका खुलासा पहले ही हो गया| ये केमिकल कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोडिंग के दौरान ही इसमें आग लग गई|

टल गया बड़ा हादसा

अगर फ्लाइट टेकऑफ के बाद यह घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था| इससे उसमें मौजूद लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था| गनीमत ये रही कि किसी को भी इस घटना में नुकसान नहीं पहुंचा है|