जहरीली शराब का कहर : 27 लोगों की मौत, दर्जनों की आंखों की रोशनी गायब, 46 की हालत गंभीर

छपरा |बिहार में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा  रही है| सीवान व सारण के दर्जन भर गांवों में शराब पीने के बाद महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई। 49 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें आंखों की रोशनी जाने के बाद सीवान सदर अस्पताल से 5 लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं सारण में 2 लोगों की आंख की रोशनी चली गई। मरने वालों में 23 सीवान और 4 सारण जिले के हैं। सीवान सदर अस्पताल में 37, जबकि 12 का छपरा में इलाज चल रहा है। मशरक थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस अधिकारी सस्पेंड हुए हैं।

जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव में पॉलीथिन वाली जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी| उल्टी, पेट दर्द और आंखों से नहीं दिखने की शिकायत के बाद कई लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जिनमें से 23 लोगों की मौत हो चुकी है| 4 लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया है, इनकी आंखों की रोशनी चली गई है|

जांच में कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है एवं अन्य व्यक्तयों का ईलाज सदर अस्पताल सिवान में किया जा रहा है। मृत्यु का कारण ज्ञात करने हेतु शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। स्थिती सामान्य है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में भी जहरीली शराब ने 4 लोगों की जान ले ली| परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात सभी ने शराब का सेवन किया था| शराब पीने के कुछ ही घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी|

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सिवान में 29 और सारण में 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है| वहीं, सारण से एक और सिवान से 4 लोगों को गंभीर हालत में पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है| इन सभी की आंखों की रोशनी चली गई है|

सारण प्रशासन से मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है| सारण डीएम ने कहा कि हमें पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है| फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है|