बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की सुई लारेंस बिश्नोई पर, बड़े वारदात को अंजाम देने से पहले रखता है व्रत …

नई दिल्ली |  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी| इस हत्याकांड से देश में गुस्सा है| वहीं, मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है| हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन गिरफ्तार 2 आरोपियों ने बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है| इसी बीच लारेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है|

सूत्रों के मुताबिक साबरमती जेल में लारेंस बिश्नोई ने नवरात्र में 9 दिन तक मौन व्रत रखा था. इस दौरान बिश्नोई किसी से बातचीत नहीं करता था. साथ ही वह अन्न भी ग्रहण नहीं करता था.माना जाता है की जब-जब बिश्नोई मौन व्रत रहता है, उसका गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देता है.

NIA ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कई कुख्यात गैंगस्टर्स के खिलाफ गैंगस्टर टेरर केस में चार्जशीट दाखिल कर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है| एनआईए ने लॉरेन्स बिश्नोई के खिलाफ एक चार्जशीट फाइल की है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तुलना दाऊद इब्राहिम से की गई है| लॉरेंस बिश्नोई दाऊद इब्राहिम के रास्ते पर चल पड़ा है| NIA ने अपनी चार्जशीट में बताया है की लॉरेंस बिश्नोईऔर उसका टेरर सिंडिकेट अभूतपूर्व तरीके से फैला है| ठीक वैसे ही जैसे 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम ने छोटे-मोटे अपराध करते हुए अपना नेटवर्क खड़ा किया था|

दाऊद इब्राहिम ने ड्रग की तस्करी, टारगेट किलिंग, एक्सटोर्शन रैकेट के जरिए अपना साम्राज्य खड़ा किया और फिर उसने D कंपनी बनाई| फिर पाकिस्तानी आतंकियों से गठजोड़ बनाया और अपना नेटवर्क फैलाया| दाऊद इब्राहिम और D कंपनी की तरह बिश्नोई गैंग ने छोटे-मोटे अपराध से अपनी शुरुआत की| फिर खुद का अपना गैंग खड़ा किया और नॉर्थ इंडिया में बिश्नोई गैंग का कब्जा हो चुका है|

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर

कनाडा पुलिस और इंडियन एजेंसी से वांटेड सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के जरिए बिश्नोई गैंग ऑपरेट हो रहा है| एनआईए ने बताया है कि बिश्नोई गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं, जिसमें 300 पंजाब से जुड़े हैं| सोशल मीडिया प्लेटफार्म, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के जरिए बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की फोटो डाली गई| बिश्नोई का कोर्ट लाते-जाते फोटो और वीडियो डाले जाते और इस तरह गैंग का प्रचार प्रसार किया गया| बिश्नोई गैंग ने साल 2020-21 तक करोड़ों रुपए एक्सटोर्शन से कमाए और वो पैसा हवाला के जरिए विदेशों में भेजा गया|