प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर ग्रामीण पहुचें कलेक्टोरेट, कलेक्टर ने किया आश्वासन

बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे. जहां कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग किये हैं. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में पात्रता के आधार पर नाम आया है. लेकिन संबंधित जनपद के जांच अधिकारियों के द्वारा पात्रता के बाद भी हितग्राहियों की नाम काट दिया गया है. जिसकी कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर जांच कर कार्यवाही की मांग किये है.  वही कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि जिले में 22 हजार हितग्राहियों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति मिली है. और जो लोग छूट गए है…उन्हें योजना का लाभ देने सकारात्मक पहल करते हुए कार्यवाही की जाएगी