छत्तीसगढ़ बंद को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्यमंत्री साय का भिलाई दौरा, भाजपा सदस्यता अभियान की दिल्ली में समीक्षा
छत्तीसगढ़ में आज कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले के विरोध में कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच साहू समाज ने भी आक्रोश जताते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में गृहमंत्री का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर रहेंगे। वे शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद दोपहर 3 बजे वापस रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।
रायपुर से एक और बड़ी खबर आ रही है, जहां भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए आज दिल्ली में बैठक आयोजित की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री इस बैठक की अगुवाई करेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे।