ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को किया नमन

रायपुर | मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजीव स्मृति पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी | इस दौरान मुख्यमंत्री ने वन शहीद स्मारक का  अनावरण किया | साथ ही  वन तथा वन्यप्राणी और पर्यावरण की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वन शहीदों की स्मृति में मनाए जा रहे  राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर सभी ने वन शहीदों को नमन किया | इस  दौरान उनके साथ  वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, वन बल प्रमुख  व्ही श्रीनिवास राव भी मौजूद रहे |

https://www.facebook.com/share/v/gAZNQAv1EcEr8dHy/?mibextid=oFDknk – देखे वीडियो –