शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में क्या शामिल होंगे पीएम मोदी
अक्टूबर में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह निमंत्रण मिलने की पुष्टि भी कर दी है। मगर सवाल है कि क्या पीएम मोदी पाकिस्तान के निमंत्रण पर एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद जाएंगे या नहीं? यह अपने आप में बड़ा सवाल है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जरूर बता दिया है कि पाकिस्तान ने पीएम मोदी को सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता भेजा है, लेकिन यह नहीं बताया कि प्रधानमंत्री इसमें शामिल होंगे या नहीं। इसलिए सबकी निगाहें इस पर बनी रहेंगी।
