राहुल ने लिखा सीएम योगी को पत्र, हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने इस चिट्ठी में बीते दिनों रायबरेली में बाल काटने की दुकान चलाने वाले अर्जुन पासी नाम के युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा है कि इस घटना में मुख्य आरोपी विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।