NATIONAL

9वीं से 12वीं कक्षा के लिए ओपन बुक एग्जाम आयोजित करने की योजना बना रहा है सीबीएसई

नई दिल्ली : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई इस वर्ष के अंत में नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए चयनित विद्यालयों में प्रायोगिक रूप से ओपन बुक एग्जाम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

बोर्ड नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी, गणित और विज्ञान तथा ग्‍यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी, गणित और बायोलॉजी विषयों में चयनित विद्यालयों में मूल्‍यांकन करने की योजना बना रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्‍य इन परीक्षाओं को पूरा करने में विद्यार्थियों द्वारा लिए गए समय को मापना है। इन परीक्षाओं का उद्देश्‍य हितधारकों की प्रतिक्रिया जानना भी है। यह योजना राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा में की गई सिफारिशों के अनुरूप है। यह निर्णय पिछले वर्ष दिसम्‍बर महीने में बोर्ड की शासी निकाय बैठक में लिया गया।