पाठय पुस्तक निगम के पूर्व JM अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार
3 साल से थे फरार, रिश्तेदारों को 98 लाख बांटने का आरोप
रायपुर : छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी को देर रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया है। अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। कोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहे थे। एसीबी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से रायपुर के लिए लेकर निकल चुकी है।
ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने गुंटूर के एक होटल से पकड़ा
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर के एक होटल से देर रात पकड़ा गया है। चतुर्वेदी पंचायत विभाग के अधिकारी हैं और पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे।