रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल – आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के नौ हजार पदों पर भर्ती के संबंध में चल रहे मैसेज को फर्जी करार दिया

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल – आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के नौ हजार पदों पर भर्ती के संबंध में चल रहे मैसेज को फर्जी करार दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।