भारतीय वायु सेना में अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत पंजीकरण आज से शुरू

नई दिल्ली :- भारतीय वायु सेना में नई अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों के पहले दल की भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो रही है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in. पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना की अधिसूचना के अनुसार अग्निवीरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुबह दस बजे प्रारंभ होगा। प्रवेश की योग्‍यता और परीक्षा प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वायु सेना में सभी नामांकन अग्निवीर वायु के माध्‍यम से किए जाएंगे।

ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच देशभर में 250 केन्‍द्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष के अंत तक पूरी हो जायेगी। थल सेना और नौसेना पहली जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेंगे।