सेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की,पंजीकरण जुलाई से
नई दिल्ली :- सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की। विभिन्न ट्रेड्स के लिए सेना भर्ती कायालयों द्वारा जुलाई से पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।
उम्मीदवार सेना की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एन आई सी डॉट आईएन के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। अधिसूचना में भारतीय सेना ने कहा है कि अग्निवीर, योजना के जरिए भर्ती किए गए कर्मचारियों को समय-समय पर चिकित्सा जांच और शरीरिक, लिखित और क्षेत्र परीक्षणों से गुजरना होगा।
उम्मीदवारों के निष्पाद के आधार पर उन्हें नियमित काडर में भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
