भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के लिए जे.पी. नड्डा और राजनाथ सिंह को अधिकृत किया

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए विभिन्‍न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के लिए पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को अधिकृत किया है।

पार्टी ने कहा है कि ये दोनों वरिष्‍ठ नेता एन.डी.ए. के सहयोगी दलों, यूपीए गठबंधन के दलों तथा अन्‍य राजनीतिक दलों के नेताओं और निर्दलियों के साथ राष्‍ट्रपति चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल अगले महीने की 24 तारीख को समाप्‍त हो रहा है।