खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में 39 स्वर्ण सहित कुल 116 पदकों के साथ हरियाणा शीर्ष पर
नई दिल्ली :- खेलो इंडिया युवा खेलों में आज तीरंदाज़ी की रिकर्व प्रतियोगिता में हरियाणा की रिद्धि ने लड़कियों और राजस्थान के कपिश सिंह ने लड़कों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फुटबॉल में तमिलनाडु के लड़कियों ने झारखण्ड को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
पदक तालिका में हरियाणा 39 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य सहित कुल 116 पदकों के साथ एक बार फिर शीर्ष पर आ गया है।
महाराष्ट्र, 39 स्वर्ण और 35 रजत और 30 कांस्य पदकों सहित कुल 104 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
कर्नाटक 21 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे, मणिपुर चौथे, केरल पांचवें और दिल्ली सातवें स्थान पर है।
