बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान के ओड़िसा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों से टकराने की आशंका नहीं

नई दिल्ली :- मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ओडि़सा और आंध्र प्रदेश के तट से नहीं टकरायेगा। हालांकि, यह चक्रवाती तूफान तटवर्ती इलाकों के आस-पास बना रहेगा।

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती अंडमान सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र कल उत्‍तर-पश्चिम की ओर मुडकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया। इसके आज शाम तक उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़कर भीषण चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने ओडि़सा के तटवर्ती जिलों और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्‍सों में मंगलवार से सामान्‍य वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

इस बीच, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद, ओडि़सा सरकार ने कहा है कि वह किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। राज्‍य में आपात स्थिति में साढ़े सात लाख लोगों के लिए चक्रवाती आश्रय-स्‍थल  तैयार रखे गये हैं।