ग्लासगो में विश्व डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता
नई दिल्ली :- ग्लास्गो में डब्ल्यू.एस.एफ. वर्ल्ड डबल्स स्कवैश चैंपियनशिप में, भारत की दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल ने मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
यह भारत का इस चैंपियनशिप में अब तक का पहला स्वर्ण है। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के एड्रियन वालर और एलिसन वाटर्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर स्वर्ण जीता।
