सऊदी अरब इस वर्ष दस लाख तीर्थयात्रियों को हज यात्रा की अनुमति देगा

नई दिल्ली  :- सऊदी अरब ने आज घोषणा की है कि इस वर्ष दस लाख तीर्थयात्रियों को ही हज यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। घरेलू या बाहर से हज यात्रा पर आने वालों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो और उनकी आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। पिछले वर्ष कोविड महामारी के कारण, कुछ घरेलू लोग ही हज यात्रा कर पाए थे।

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय के अनुसार, विदेशों से आने वाले हज यात्रियों को भी कोविड पीसीआर की रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ ही कुछ अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सावधानियां भी बरतनी होंगी।