स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मुम्‍बई में कोराना वायरस के नए वेरिएंट -एक्‍स ई का पहला मामला पाये जाने की खबर का खंडन किया

नई दिल्ली :- स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मुम्‍बई में कोराना वायरस के नए वेरिएंट -एक्‍स ई का पहला मामला पाये जाने की खबर का खंडन किया है।

मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के इस नए वेरिएंट की जीनोम सिक्‍वेंसिंग जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में इसके एक्‍स ई वेरिएंट के कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं।

मंत्रालय की ओर से यह बयान बृहन्मुंबई नगर निगम दवारा शहर में एक्‍स ई वेरिएंट का एक मामला पाये जाने की की खबर देने के बाद जारी किया गया है।