NATIONAL

सरकार के कामकाज में राष्ट्र हित सर्वोपरि है- नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार के कामकाज में राष्ट्र हित सर्वोपरि है। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश के पास नीतियां, संकल्‍प और निर्णय लेने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि आज सरकार केवल लक्ष्य निर्धारित ही नहीं करती बल्कि उसे हासिल भी करती है। उन्होंने कहा कि देश ने हाल ही में अब तक का सबसे अधिक चार सौ अरब डॉलर का माल निर्यात किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चार राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार सत्ता में लौटी है। उन्होंने कहा कि तीन दशकों के बाद पार्टी ने राज्यसभा में एक सौ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है।