पाकिस्तान में राष्ट्रपति ने इमरान खान की सिफारिश के बाद नेशनल असेंबली भंग की
नई दिल्ली :- पाकिस्तान में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने आज प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश के बाद नेशनल असेंबली को भंग कर दिया।
इमरान खान ने राष्ट्रपति से नए सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध किया है। इससे पहले नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को पाकिस्तान संविधान के अनुच्छेद 5 के खिलाफ करार देते हुए खारिज कर दिया।
पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 के अनुसार राष्ट्र के प्रति निष्ठा प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है। बाद में इमरान खान ने एक जन सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से चुनाव की तैयारी करने को कहा।
