केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त किश्त
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस वर्ष पहली जनवरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे महंगाई भत्ता बढकर 34 प्रतिशत हो जाएगा। इससे केन्द्र सरकार के 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
