दिल्ली के पास फरीदाबाद में आज 35वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला शुरू होगा

नई दिल्ली :- 35वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आज दिल्ली के पास फरीदाबाद में शुरू होगा। चार अप्रैल तक चलने वाले मेले का उद्घाटन आज शाम हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।

कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान देश की समृद्ध, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जायेगा।