भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में जैव रासायनिक हथियार संधि को लागू करने पर बल दिया

नई दिल्ली :- भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में जैव-रासायनिक हथियार संधि को सच्‍ची भावना से लागू करने की अपील की है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी उप-प्रतिनिधि आर.रवीन्‍द्र ने कहा कि एक वैश्विक और गैर-भेदभावकारी निरस्‍त्रीकरण संधि होने के कारण भारत इसे बहुत महत्‍वपूर्ण मानता है।

इस निरस्‍त्रीकरण संधि के तहत जैव-रासायनिक हथियारों को प्रतिबंधित किया गया है।

इस बीच,यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच ताजा दौर की राजनयिक बातचीत का स्‍वागत किया। रवीन्‍द्र ने कहा कि इस संकट का समाधान शत्रुतापूर्ण रवैये को तुरन्‍त समाप्‍त करने और बातचीत तथा राजनयिक समाधान का मार्ग अपनाने से ही हो सकता है।