पंजाब में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करेंगे

नई दिल्ली :- पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करेंगे। सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को  कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला के नाम शामिल हैं। हरपाल सिंह चीमा को उप-मुख्‍यमंत्री बनाया जा सकता है।

मुख्‍यमंत्री मान सहित पंजाब के नव-निर्वाचित विधायकों ने बृहस्‍पतिवार को विधानसभा सदस्‍य के तौर पर शपथ ली थी। मान ने इस महीने की 16 तारीख को, स्‍वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था।