STATE

नगालैंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

नई दिल्ली :- नगालैंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। विधानसभा की कार्रवाई नगालैंड के राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी। इसके बाद पूर्व विधायकों के निधन पर श्रद्धांजलि दी जायेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष का भी चुनाव कराया जायेगा। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो 22 मार्च को 2022-23 का बजट पेश करेंगे। उनके पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है।

सत्र के दौरान प्रश्न काल के अलावा सरकारी विभागों की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट पटल पर रखी जायेगी। विधानसभा की समिति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जायेगी। नगालैंड में विपक्ष रहित सरकार यूनाईटेड डेमोक्रेटिक एलायंस का यह पहला बजट सत्र होगा। यह सत्र 25 मार्च को संपन्न हो जायेगा।