30 जनवरी को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम सवेरे साढे 11 बजे शुरू होगा

नई दिल्ली :- इस महीने की 30 तारीख को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम सवेरे साढे 11 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने टवीट कर बताया है कि यह कार्यक्रम राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर उनका स्‍मरण करने के बाद प्रसारित किया जाएगा। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 85वीं और इस वर्ष की पहली कडी होगी।

प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं और विषयों को MyGov ओपन फोरम या नमो एप पर साझा करें। वे टोल फ्री नम्‍बर 1800-11-7800 पर डायल करके भी हिंदी या अंग्रेजी में अपने संदेश रिकॉर्ड करा सकते हैं। फोन लाइन, इस महीने की 28 तारीख तक खुली रहेंगी। इसके अलावा 1922 पर मिस्‍ड कॉल देकर भी सीधे सुझाव दिए जा सकते हैं। रिकार्ड किए गए कुछ संदेश  कार्यक्रम में शामिल किए जा सकते हैं।