सेबी ने निवेशकों की जानकारी के लिए सारथी एप की शुरूआत की
नई दिल्ली :- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने निवेशकों की जानकारी के लिए सारथी एप की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य प्रतिभूति बाज़ार के बारे में निवेशकों को उचित जानकारी उपलब्ध कराना है।
सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने मुम्बई में एक समारोह में एप के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि यह एप नए निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अपने मोबाइल से ट्रेडिंग करते हैं।
त्यागी ने कहा कि इसके ज़रिए प्रतिभूति बाज़ार, केवाएसी प्रक्रिया, ट्रेडिंग, म्यूचल फंड्स और बाज़ार की ताज़ा उथल-पथल आदि के बारे में उपयुक्त जानकारी मिलेगी। यह अभी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध है।
