प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। आज एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि युवा भारत अपना मार्ग प्रशस्‍त कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि टीकाकरण और कोविड मानकों का पालन आवश्‍यक है।

देश मिलकर इस महामारी का मुकाबला करेगा। 15 से 18 आयु वर्ग के 50 प्रतिशत से अधिक किशोरों को टीके की पहली डोज लगने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस गति को बनाए रखें।