हिमाचल प्रदेश में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने और अधिक प्रतिबंध लगाए
हिमाचल प्रदेश में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने और अधिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। कल जारी नए आदेश में राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों और पूजाघरों सहित लंगर, सामुदायिक रसोई और सामूहिक भोजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
राज्य में सभी धार्मिक और सामाजिक समारोह के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी सरकारी कार्यालय सप्ताहांत बंद रहेंगे और कार्य दिवसों में कुल क्षमता के पचास प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे।
यह आदेश 24 जनवरी तक लागू रहेगा।
