संघ लोक सेवा आयोग का सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का फैसला
नई दिल्ली :- संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का फैसला किया है। परीक्षा सात जनवरी से शुरू होगी और ये 16 तारीख को सम्पन्न हो जाएगी।
आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। आयोग ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे परीक्षार्थियों की बिना रोक-टोक आवाजाही को सुनिश्चित करें।
कुछ राज्य सरकारों ने कोविड -19 संक्रामण के नियंत्रण के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। आयोग ने राज्य सरकारों से यह भी अनुरोध किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम संचालन को सुनिश्चित करें।
