जीएसटी परिषद की आज की बैठक में राज्यों के मंत्रियों के समिति की दरों को युक्तिसंगत बनाने की रिपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी

नई दिल्ली :- जीएसटी परिषद की आज बैठक होगी और इस बैठक में जिन मुददों पर चर्चा होगी उनमें प्रमुख हैं दरों में बदलाव पर राज्‍य स्‍तर के मंत्रियों की समिति की रिपोर्ट। आमने सामने होने वाली इस बैठक में कुछ वस्‍तुओं में डयूटी इंवर्जन को सुधारने पर भी चर्चा की जाएगी।

दरों में बदलाव के लिए गठित मंत्रिसमूह अपनी रिपोर्ट परिषद को सौंपेगा। इस समूह ने उन उत्‍पादों पर चर्चा की है जिनमें इंवर्टिड डयूटी की स्थिति है। इसके अलावा राज्‍यों और केंद्र के कर अधिकारियों से गठित फिटमेंट कमेटी ने स्लैब और दरों में बदलाव तथा जीएसटी से छूट वाली वस्‍तुओं की सूची में से आईटम हटाने के संबंध में मंत्रिसमूह को कई व्‍यापक सुझाव दिए हैं।