अमरीका में यात्रियों और विमान कर्मचारियों में ओमिक्रॉन वैरियंट के भय के कारण कल भी सैकडों उडानें रद्द करनी पडीं

अमरीका में यात्रियों और विमान कर्मचारियों में ओमिक्रॉन वैरियंट के भय के कारण कल भी सैकडों उडानें रद्द करनी पडीं।

आंकडों के अनुसार कल दोपहर तक आठ सौ 50 उडानें रद्द कर दी गयीं। बाद में इस संख्‍या में और बढोतरी हुई। मंगलवार को एक हजार तीन सौ और सोमवार को लगभग एक हजार पांच सौ उडाने रद्द की गयी थीं।

विमान कंपनियों का कहना है कि ओमिक्रॉन को लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति पर काफी असर पडा है।

ओमिक्रॉन और खराब मौसम के कारण यदि नववर्ष के सप्‍ताहांत अवकाश तक उडानें रद्द होने का सिलसिला जारी रहता है तो यह हजारों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।