पंजाब में शिअद के तीन और कांग्रेस के एक नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता जगदीप सिंह नकई, रविप्रीत सिंह सिद्धू और हरभाग सिंह डेसू तथा कांग्रेस नेता शमशेर सिंह राई आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी के नई दिल्‍ली स्थित मुख्‍यालय में वे केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।