भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में सागर द्वीप के पास समुद्र में फंसी एक नौका में सवार ग्यारह मछुआरों को बचा लिया
भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में सागर द्वीप के पास समुद्र में फंसी एक नौका में सवार ग्यारह मछुआरों को बचा लिया है।
कोलकाता में तटरक्षक मुख्यालय ने कहा है कि मौसम में अचानक बदलाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान समुद्र में तटरक्षक बल के पोत को सागर द्वीप से 35 समुद्री मील दक्षिण में मछली पकडने की एक नौका के फंसे होने की जानकारी मिली। इसमें 11 मछुआरे सवार थे। आपात स्थिति में तटरक्षक बल ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
तटरक्षक बल के डोरनियर विमान ने इलाके में निगरानी उड़ान भरी और फंसी नौका का तत्काल पता लगा लिया।
