सीबीआई द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंसा और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित जांच में सात लोग गिरफ्तार
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और अन्य अपराधिक मामलों से संबंधित जांच में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं। कल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने ये मामले कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए हैं। पहले ये मामले राज्य पुलिस ने दर्ज किए थे। सीबीआई ने कहा है कि इन मामलों की जांच चल रही है।
