NATIONAL

उपराष्‍ट्रपति ने कहा- भारत ने विज्ञान और चिकित्‍सा क्षेत्र से जुडे लोगों की मदद से कोरोना महामारी से निपटने में विकसित देशों के मुकाबले बेहतर कामयाबी हासिल की

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत ने वैज्ञानिकों और चिकित्सा से जुड़े लोगों की मदद से कोरोना महामारी से निपटने में विकसित देशों के मुकाबले बेहतर कामयाबी हासिल की।

चेन्नई में हिन्दुस्तान वाणिज्य परिसंघ के प्लैटिनम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देशवासियों की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए चिकित्सा समुदाय और स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए हमें वैज्ञानिकों पर गर्व है।

उन्होंने सभी देशवासियों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों में सुधार से भारत की अर्थव्यवस्था फिर से वृद्धि की पटरी पर लौट रही है।

उप-राष्‍ट्रपति नायडू ने वाणिज्य परिसंघ से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के जरिए युवाओँ में कौशल विकास की सुविधा प्रदान करने को कहा।