ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍व कप के लिए 15 सदस्‍यों की भारतीय टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍व कप के लिए 15 सदस्‍यों की भारतीय टीम की घोषणा की है। ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्‍व कप इस वर्ष 17 अक्‍टूबर से 14 नवम्‍बर तक संयुक्‍त अरब अमारात और ओमान में खेला जायेगा।

मुंबई में चयन समिति की बैठक के बाद बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह और मुख्‍य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की। विराट कोहली के नेतृत्‍व में भारतीय टीम में कुछ नये चेहरे शामिल किये गये हैं।

इनमें तीन तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी तथा पांच स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, राहुल चहर और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।