अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : राज्य स्तरीय वेबिनार में स्वयं शिक्षकों का होगा आखर सम्मान

रायपुर :- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आज आयोजित राज्य स्तरीय वेबिनार में प्रदेश के 28 जिलों के उत्कृष्ट स्वयंसेवी शिक्षकों का आखर सम्मान किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय वेबिनार प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
वेबिनार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी सम्बोधित करेंगे। वेबिनार में प्रौढ़ शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षक अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आखर सम्मान से सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट स्वयंसेवी शिक्षाकों में जिला सरगुजा से दिव्या सिन्हा और शबीना कुजुर, सूरजपुर से राखी विश्वकर्मा और गया सिंह, बलरामपुर जिले रामचंद्रपुर की सुमन गुप्ता, और कुसमी के लखेश्वर राम, कोरिया से लक्ष्मी यादव और गुमेश्वर सिंह, जशपुर जिले से अमरमणी बंदे और गोपीनाथ विश्वकर्मा, बिलासपुर जिले से रागिनी पाण्डेय और महेश लाल कांवडे, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से हिना सिंह और आंचल रोहणी, जिला मुख्यालय मुगेली से वर्तिका केशकर और लोरमी से उमाशंकर यादव,
जांजगीर-चांपा जिले से निर्मला चंद्रा, कोरबा जिले से रूपा तिर्की और मनोज साहू, रायगढ़ जिले से तारा पटेल, विरेन्द्र कुमार भारद्वाज, नंदनी पैकरा और अनुराधा पैकरा, रायपुर जिले से लक्ष्मी साहू और पल्लवी टंडन, धमतरी जिले से दुलेश्वरी कंवर और तेजप्रकाश, गरियाबंद जिले से गुलेश्वरी यादव और कुमारी भागबत्ती सांवरा,
महासमुन्द जिले से दुलेश्वरी जगत, दुर्ग जिले से कुमारी दिपाली निषाद और आकाश वर्मा, बेमेतरा जिले से अनिता पाटिल, राजनांदगांव जिले से सृष्टि सिंह और माधव साहू, कबीरधाम जिले से ओम प्रकाश साहू, बस्तर जिले से रितु कश्यप और नीतू बघेल, सुकमा जिले से शांति और देवेन्द्र कुमार, कोण्डागांव जिले से श्यामलाल सिन्हा, कांकेर जिले से कमलेश्वरी यादव और छोकेश्वर प्रजापति, नारायणपुर जिले से कमला पाण्डेय और लोचन सिंह यादव, बीजापुर जिले से रानी तेलम और उमेश यादव, दंतेवाड़ा जिले से मंजू नाग और कुशनु राम नाग शामिल हैं।
