प्रमुख सचिव ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन आलोक शुक्ला ने विभिन्न कक्षों, लैब, लाईब्रेरी सहित बुनियादि सुविधाओं का अवलोकन किया इस दौरान सभी कक्षों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया प्रश्न भी पूछे जिसका बच्चों ने तत्परता से जवाब भी दिया जवाब पाकर शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षक-शिक्षिका की बैठक  लेकर बच्चों को पढ़ाने के गुर भी सिखाए दो वर्षो से कोरोना काल के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। जिसे गति पर लाना आवश्यक है।

हालाकि  ऑनलाईन क्लास, पढ़ाई तुहर दुआर, मुहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चे शिक्षा से जुड़े रहे फिर भी अभी और प्रयास करना है। ताकि बच्चे शिक्षा के मुख्य धारा से जुडे़ रहे। स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षा का और भी बेहतर बनाने शिक्षकों से विचार विमर्श भी किया।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे की पढ़ाई को देखकर, जिले के सभी स्कूलों में शिक्षा को गुणवत्ता पर ध्यान देने आवश्यक पहल करने की जरूरत है। विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सभी शासकीय स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवी तक अध्ययनरत बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढाने, शाला स्तर, संकुल स्तर, एवं ब्लॉक स्तर, पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं माता-पिता को भी इन गतिविधियों में शामिल करते हुऐ बच्चों को उत्सावर्धन किया जाना आवश्यक है। समय-समय पर शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये।

पुस्तकालय में बच्चों को अनिवार्य रूप से पुस्तक जारी करने के निर्देश दिये ताकि वह घर ले जाकर भी पुस्तक पढ़ सके। थ्योरी के साथ – साथ प्रेक्टिकल भी कराने के लिये कहा ताकि बच्चों को सीखने में आसानी हो सके। प्राथमिक स्कूल के बच्चों को किताब पढ़ना, जोड़-घटाना, गिनती पहाड़ा अनिवार्य रूप से आये इसके लिये शिक्षकों को लगन के साथ बच्चों को पढ़ाना जरूरी है।

शुक्ला ने भैरमगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान बच्चों  की कक्षावार दर्ज संख्या सहित आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली, भैरमगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में उन्नयन कार्य प्रगति पर है। उसे जल्द पूर्ण करने, फर्नीचर, क्लास रूम, लैब एवं लाईब्रेरी का अवलोकन कर कक्षा संचालित करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये इस दौरान कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग हेमंत उपाध्याय एसडीएम देवेश कुमार ध्रुव,  एआर राणा, हेमेन्द्र भूआर्य, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, सीएमएचओ  आरके सिंग, सहित जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक का लिया जायजा

प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान भैरमगढ़ के माटवाड़ा साप्ताहिक बाजार में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक का जायजा लिया। जहां स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा ग्रामीणों का ईलाज किया जा रहा था।

वहीं शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की सराहना भी की जिन्होनें स्थानीय बोली गोण्डी-हल्बी में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक की जानकारी लाउड-स्पीकर द्वारा दिया जा रहा था एवं अन्य जागरूकता संदेश स्थानीय बोली के माध्यम से ग्रामीणों को पहुचाने का प्रयास किया जा रहा था। शुक्ला ने कहा वनांचल में साप्ताहिक बाजार बहुत महत्वपूर्ण मायने रखता है।

माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप सुलभतापूर्वक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक एक सशक्त  माध्यम है। इसका नियमित रूप से संचालन करे और लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायें। इस दौरान कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग हेमंत उपाध्याय सीएमएचओ आरके सिंग, एसडीएम ए.आर राणा, डीपीएम  राजीव रंजन मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।