NATIONAL

पश्चिम बंगाल के भबानीपुर, शमशेरगंज और जांगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 30 सितंबर को होंगे

नई दिल्ली :- निर्वाचन आयोग ने 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का फैसला किया है। इसी दिन ओडिशा के पिपली विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान होगा। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।

विधानसभा सीट वाले जिलों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है ।

निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। मतदान सुचारू रूप से सम्‍पन्‍न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दिए गए हैं।