सेवा ही सगठन के कार्यक्रम में छुरिया मंडल पहुंचे, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव
छुरियां:- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर और प्रदेश भाजपा निर्देश मोदी सरकार के सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के सभी शक्ति केंद्र में सेवा ही सगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर भाजपा मंडल छुरिया के द्वारा नगर पंचायत वार्ड नं 3 एवं 4 में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रूप में माननीय मधुसूदन यादव पूर्व सासद एवं जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा सूखा राशन मास्क सेनेटाइजर वेपो राइजर मशीन वितरण किया गया।
इस अवसर पर माननीय राजिंदर पाल भाटिया उपाध्यक्ष जिला भाजपा एवं पूर्व मंत्री रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया हिरेंद्र साहू अध्यक्ष जिला भाजपा किसान मोर्चा चंद्रिका डडसेना पूर्व उपाध्यक्ष जिला भाजपा किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया ललिता कवर सभापति जिला पंचायत घासी राम साहू महा मंत्री जिला किसान मोर्चा राधेश्याम शर्मा जिला मीडिया प्रभारी शेखर भारद्वाज आलोक मिश्रा मंडल कोषाध्यक्ष मया राम साहू उपाध्यक्ष मनीष जैन उपाध्यक्ष कांति लाल साहू उपाध्यक्ष सलमान खान उपाध्यक्ष पंचायत छुरिया मनभावन उइके प्रवक्ता किसान मोर्चा द्रोपति मंडावी सभापति जनपद पंचायत सीमा सिन्हा पार्षद नगर पंचायत छुरिया कामता साहू महा मंत्री युवा मोर्चा अशोक मालेकर सोनू कसेर मंडल मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार सिन्हा जगतू राम सिन्हा घासी राम कुंभकार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी कार्यकर्त्ता पार्टी एवं नगर वासी गन उपस्थित रहे