प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद :- कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम पोड़ निवासी 38 वर्षीय अशोक के घटना स्थल ग्राम अमेठी महानदी एनीकट घाट थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में 02 अक्टूबर 2019 को महानदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन उनकी पत्नी गंगा बाई को आर्थिक अनुदान राशि 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है।
