प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये रूप पर नियंत्रण के लिए फिर लॉकडाउन लगाया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने कोविड-19 के बढते मामलों को देखते हुये नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इसमें लोगों को हिदायत दी गई है कि वे कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक रुप से बचने के लिए अपने घरों में ही रहें। इसके चलते देश भर में स्कूल, होटल और गैर जरुरी दुकानें बंद रहेंगी।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका द्वारा मिलकर बनाई गई वैक्सीन की शुरुआत करने वाला पहला देश बनने पर सरकार की ओर से ब्रिटेन की सफलता की सराहना होने के बाद कुछ ही घंटों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई।

