ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें रद्द, नए कोरोना वायरस के बीच भारत का बड़ा फैसला

नई दिल्ली :- ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई किस्म से दुनियाभर में दहशत का माहौल खड़ा हो गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने तो लंदन में लॉकडाउन लगा दिया है।

वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हलचल पैदा हो गई है। इस बीच भारत सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी है।

ये रोक 31 दिसंबर तक जारी रहेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सरकार का ये आदेश 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से लागू होगा।