ब्रेकिंग न्यूज :ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बुलाई आपात बैठक
इंग्लैंड में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है
इस संबंध में समीक्षा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी तत्काल बैठक बुलाई है
कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के ‘नियत्रंण से बाहर’ होने की चेतावनी जारी करने के बाद यूरोपीय यूनियन के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन ने भी रविवार से सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के चलते इस पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त निगरानी समूह की बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ रॉडरिको एच ऑफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं, जो कि जेएमजी के सदस्य हैं।
कोरोना के इस नए प्रकार को लेकर वैज्ञानिक भी अध्ययन में जुट गए हैं। वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि हाल में ही कोरोना की लहर इस नए स्ट्रेन से जुड़ी तो नहीं है। वैज्ञानिकों ने वायरस के इस नए प्रकार को ‘वीयूआइ 202012/01’ नाम दिया है।

