NATIONAL

सरकार ने पेंशनरों के जीवन-प्रमाण पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई

नई दिल्ली :- वरिष्‍ठ नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पेंशनरों के जीवन-प्रमाण पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि को अगले वर्ष 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

कार्मिक और पेंशन मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जीतेन्‍द्र सिंह ने यह जानकारी दी है। कोविड महामारी को देखते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों को यह राहत दी गई है।