CITY

लोकवाणी में इस बार ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’’ विषय पर होगी बात

25, 26 एवं 27 नवम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग
 
13 दिसम्बर को प्रसारित होगी 13वीं कड़ी  

बीजापुर 23 नवम्बर 2020:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 नवम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसम्बर को होगा।

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह साढ़े 10 बजे से 11 बजे तक होगा