CITY

43 पाव अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

रायपुर,23 सितंबर :– अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास 43 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाईन क्षेत्र में मुखबिर की   सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को पंचशील नगर में भुवने जगत 32 वर्ष पिता कालिया जगत को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। इसी तरह सीमानगर तेलीबांधा में अवैध शराब लेकर जा रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ऩे पर उसके पास से 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पकड़े गये युवक का नाम पुछने पर अभिषेक सायमन 23 वर्ष पिता स्व.डेविड सायमन बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।