खारुन-नदी में नहाने गए 9वीं का छात्र डूबा, 24 घंटे बाद भी गोताखोरों नही मिले सुराग
जिले के खारुन नदी में नहाने गए 9वीं का छात्र बह गया है, जिसका दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। SDRF के जवानों 10 लोगों की टीम राजकुमार को खोज रही है
बताया जा रहा है कि स्कूल के नाम से घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। खारुन नदी चला गया। SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला मुजगहन थाना है | जानकारी के मुताबिक, छात्र राजकुमार वर्मा (14) घर से करीब साढ़े 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह कॉपी भूल गया हूं, कहकर वापस घर आ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ निकल गया। राजकुमार वर्मा बोरियाखुर्द का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि राजकुमार स्कूल न जाकर दोस्तों के कहने पर नदी में नहाने चला गया। सभी लड़के नदी में नहाने के बाद वापस निकलने की तैयारी में थे। इसी दौरान राजकुमार गहरे पानी में चला गया। ये घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि नदी में ईश्वर कुछ देर तक तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद हलचल बंद हो गई। दोस्तों ने फौरन डॉयल-112 को सूचना दी। मुजगहन पुलिस और SDRF के गोताखोर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब मौके पर पहुंचे।
SDRF के जवानों ने बताया कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक हमने लाश को खोजने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे से SDRF की टीम फिर एक बार खारून नदी में सर्च ऑपरेशन कर रही है। मौके पर करीब 10 लोगों की टीम राजकुमार को खोज रही है। इस सर्चिंग ऑपरेशन में हाई स्पीड बोट के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर से लेस गोताखोर पानी की गहराई में लाश को खोज रहे हैं। मामले को लेकर मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि ईश्वर साहू बोरियाखुर्द का रहने वाला है। साढ़े 11 बजे तक लाश नहीं मिल पाई है। टीम तलाशी अभियान में करीब 3 किलोमीटर में स्थित खुड़मूड़ा घाट तक पहुंच गई है। सर्चिंग अब तक जारी है।
